Search
Close this search box.

Marhoom Iltifat Hussain Azmi की यादों से सजा भावुक समारोह

Lucknow Events

Share this post

लखनऊ : Marhoom Iltifat Hussain Azmi की यादों से सजा भावुक समारोह . राजधानी के होटल डायमंड पैलेस में मरहूम इल्तिफत हुसैन आज़मी की स्मृति में भावनात्मक पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित किया गया।

इस दौरान उनके जीवन, समाजसेवा और संघर्षों पर आधारित पुस्तक मेरे अब्बू का लोकार्पण किया गया। समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव, अबू हाशिम आज़मी, वसीम अहमद आज़मी, मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली और देवा शरीफ के सपा नेता कय्यूम प्रधान समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अतिथियों ने संयुक्त रूप से पुस्तक का विमोचन किया और मरहूम इल्तिफत हुसैन आज़मी के सामाजिक योगदान को याद किया।

Lucknow Events

अबू हाशिम आज़मी ने अपने संस्मरण साझा करते हुए कहा कि इल्तिफत हुसैन आज़मी ने उनके शुरुआती दौर में मुंबई में सहारा दिया और रोजगार स्थापित करने में मदद की।

वहीं शिवपाल सिंह यादव ने उन्हें कर्मठ और समर्पित व्यक्तित्व बताते हुए उनके सामाजिक एवं संगठनात्मक योगदान को याद किया।

कय्यूम प्रधान ने कहा कि इल्तिफत हुसैन आज़मी जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। वक्ताओं ने उनके बेटे वसीम अहमद आज़मी द्वारा समाजसेवा की परंपरा आगे बढ़ाने की भी सराहना की।

Lucknow Events

समारोह के बाद मुशायरे का आयोजन हुआ, जिसमें प्रसिद्ध शायरों ने गजल और नज्में पेश कर मरहूम इल्तिफत हुसैन आज़मी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।