कुशीनगर । सशक्तिकरण गोष्ठी, फाजिलनगर ब्लॉक सभागार फाजिलनगर में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित ब्लॉक स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बनें और समाज में नेतृत्व की भूमिका निभाएं।
आजीविका मिशन, नारी शक्ति को स्वावलंबी बनाने का एक सशक्त माध्यम है। समूह सखियां और स्वास्थ्य सखियां गांवों में सामाजिक बदलाव की मिसाल बन रही हैं।
हमारा प्रयास है कि हर महिला तक यह योजना पहुंचे और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अब सिर्फ घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं हैं।
समूहों के माध्यम से वे विभिन्न आजीविका संसाधनों से जुड़ रही हैं। यह मिशन उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही उनमें आत्मविश्वास व नेतृत्व की भावना का भी विकास कर रहा है।
हमारी जिम्मेदारी है कि इस योजना का लाभ हर जरूरतमंद महिला तक पहुंचे। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी सुभाष चंद्र ने महिला उत्थान के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
भाजपा नेता इंद्रजीत सिंह कुशवाहा, एडीओ (एजी) संजीव कुमार वर्मा, एडीओ पंचायत अनिरुद्ध सिंह, ग्राम विकास अधिकारी सिब्बू राय, रेखा सिंह, समूह सखी सुमित्रा देवी, ममता सिंह कुशवाहा, राजकुमारी देवी, वंदना पाठक, प्रतिभा सिंह, शकुंतला प्रजापति, स्वास्थ्य सखियां, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिलाएं मौजूद रहीं।

Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।