Search
Close this search box.

Off-screen भी सोनाक्षी और मेरी बॉन्डिंग बहुत अच्छी है

Jagaddhatri Zee TV Show

Share this post

मुंबई : Off-screen भी सोनाक्षी और मेरी बॉन्डिंग बहुत अच्छी है . पॉपुलर फिक्शन शो ‘जगद्धात्री’ अपनी दिलचस्प कहानी, जज़्बाती गहराई और लीड जोड़ी की शानदार केमिस्ट्री के चलते दर्शकों को लगातार जोड़े हुए है।

शिवाय (फरमान हैदर) और जगद्धात्री (सोनाक्षी बत्रा) की ऑनस्क्रीन बॉन्डिंग शो की बड़ी ताकत बन चुकी है। ज़ी टीवी के शो ‘जगद्धात्री’ की कहानी एक बड़े मोड़ पर पहुंच गई है, जहां शिवाय और जगद्धात्री की शादी हो जाती है।

शो में कहानी जितनी तेज हो रही है, उतनी ही अच्छी दोनों की ऑफस्क्रीन बॉन्डिंग भी चर्चा में है। सोनाक्षी बत्रा के साथ अपने तालमेल को लेकर फरमान ने कहा, ‘‘वो बेहद शार्प हैं,

अनुशासित हैं और शिवाय जगद्धात्री वाले दृश्यों के दौरान पूरी तरह मौजूद रहती हैं। ऑफ-स्क्रीन भी सोनाक्षी और मेरी बॉन्डिंग बहुत अच्छी है। हम रिहर्सल करते हैं, सीन्स पर बात करते हैं और एक दूसरे का साथ देते हैं,

जो तब बहुत मदद करता है जब सीन ज्यादा मुश्किल हो जाते हैं। यह शादी शिवाय और जगद्धात्री के लिए बहुत अहम मोड़ है, खासकर इसलिए क्योंकि दोनों ने बहुत छोटी उम्र में अपने माता-पिता को खो दिया था।

सोनाक्षी बत्रा ने फरमान के साथ अपनी सहजता और समझ को लेकर कहा, ‘‘फरमान के साथ काम करना मेरे लिए बहुत आरामदायक है, क्योंकि वो बहुत फोकस्ड रहते हैं

और काफी अनुशासित भी हैं। वो हर सीन में गहराई और साफ समझ लेकर आते हैं, जिससे मुझे भी पूरे भरोसे के साथ काम करने में आसानी होती है। हमारी आपसी तालमेल बहुत मजबूत है और वो बात अपने आप स्क्रीन पर नजर आती है।

Jagaddhatri Zee TV Show

ऑफ-स्क्रीन भी हमारे बीच अच्छी समझ और भरोसा है, जो भारी सीन्स या एक्शन वाले हिस्से शूट करते वक्त काफी काम आता है। मौजूदा शादी वाला ट्रैक जगद्धात्री और शिवाय दोनों के लिए बहुत खास है।

भले ही अभी ये शादी फेक हो, लेकिन इसमें जुड़े जज़्बात बिल्कुल असली हैं और मुझे लगता है कि फरमान और मैंने मिलकर स्क्रीन पर उस नज़ाकत और उस उलझन को अच्छे से दिखाया है।

वो ऐसे इंसान हैं जिनके साथ काम शुरू करते ही मेरी अच्छी पकड़ बन गई थी। हम कई बातों में एक जैसे हैं, हमारा सोचने का तरीका और काम करने का ढंग भी काफी मिलता है।’’ मालूम हो कि ज़ी टीवी पर ‘जगद्धात्री’ रोजाना रात दस बजे प्रसारित है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]