Search
Close this search box.

Ram Navami पर भगवान राम के प्रति जताई श्रद्धा और भक्ति

TV Stars On Ram Navami

Share this post

मुंबई : Ram Navami एक ऐसा त्यौहार है जो आस्था, भक्ति और सच्चाई की जीत का एहसास दिलाता है। भगवान विष्णु के सातवें अवतार भगवान राम के जन्म के रूप में मनाया जाने वाला ये दिन सच, कर्तव्य, करुणा और ईमानदारी जैसे मूल्यों की याद दिलाता है।

राम नवमी के इस खास मौके पर ज़ी टीवी के सितारों ने अपने अनुभव और विचार साझा किये।‘जगद्धात्री’ में लीड किरदार निभा रहीं सोनाक्षी बत्रा कहती हैं, “मैं हमेशा से भगवान राम और उनके मूल्यों, सच, धैर्य, ताकत और करुणा से बहुत प्रेरित रही हूं।

उनका जीवन सिखाता है कि सही रास्ते पर कैसे चलना चाहिए।‘तुम से तुम तक’में अनु का किरदार निभा रहीं निहारिका चौकसे कहती हैं, “राम नवमी मेरे लिए बहुत खास और दिल से जुड़ा हुआ दिन है।

मुझे लगता है कि वो मेरी जिं़दगी के हर पड़ाव पर मेरे साथ रहे हैं, मुझे रास्ता दिखाते हैं और आगे बढ़ने की ताकत देते हैं।‘वसुधा’में देवांश का किरदार निभा रहे अभिषेक शर्मा कहते हैं, “हम हमेशा से भगवान राम की सीख को अपने जीवन का हिस्सा मानते आए हैं।

जब भी मैं उलझन में होता हूं या मुश्किल समय से गुजरता हूं, तो मैं रामायण की तरफ जाता हूं।” ‘लक्ष्मी निवास’में लीड किरदार निभा रहीं मानसी जोशी रॉय कहती हैं,

“राम नवमी हमें याद दिलाती है कि सही राह सिर्फ सोच में नहीं, बल्कि हमारे काम में भी दिखनी चाहिए।” ‘सरू’में सरू का किरदार निभा रहीं मोहक मटकर कहती हैं,

“राम नवमी मेरे लिए बहुत सुकून भरा दिन है। मेरे लिए ये दिन खुद को समझने, अपने कामों पर सोचने और जिंदगी को धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ जीने की याद दिलाता है।

‘जाने अनजाने हम मिले’में राघव का किरदार निभा रहे भरत अहलावत कहते हैं, “राम नवमी मेरे लिए शुक्रिया कहने और सोचने का दिन है। इस दिन मैं भगवान राम से सबके लिए अच्छी सेहत, खुशी और समृद्धि की कामना करता हूं।

TV Stars On Ram Navami

जय श्री राम।” ‘गंगा माई की बेटियां’ में दुर्गावती का किरदार निभा रहीं इंदिरा कृष्णा कहती हैं, “रामायण में कौशल्या का किरदार निभाना मेरे लिए बेहद खास अनुभव रहा है।

कामना करती हूं कि कहीं भी युद्ध न हो, हर जगह शांति रहे, जिनके पास घर नहीं है उन्हें छत मिले, भूखों को खाना मिले और हर बच्चे को उसका बचपन मिले।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]