Search
Close this search box.

Seva Sankalp Camp में एक छत के नीचे मिलीं योजनाओं की सुविधाएं

Seva Sankalp Camp

Share this post

तिर्वा कन्नौज : Seva Sankalp Camp में एक छत के नीचे मिलीं योजनाओं की सुविधाएं . तिर्वा नगर पंचायत में शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय सेवा कैंप लगाया गया।

इसमें आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विभागवार काउंटर लगाए गए। राशन कार्ड, विधवा, वृद्धावस्था व दिव्यांग पेंशन, ओटीएस, प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडिंग योजना के काउंटर प्रमुख रहे।

लाभार्थियों की समस्याओं के समाधान और योजनाओं की जानकारी के लिए हेल्प डेस्क भी बनाया गया। विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने लोगों से प्रार्थना पत्र लेकर पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी अभिलेखों की जानकारी दी।

Seva Sankalp Camp

ईओ बबलू कुमार ने बताया कि कैंप का उद्देश्य नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना है। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि ऐसे कैंपों के जरिए शासन की योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक सुगमता से पहुंचाने और स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]