इमामुद्दीन
बाराबंकी : कुर्सी थाना क्षेत्र के उमरा चौकी अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब ‘श्री इंटरनेशनल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड’ नामक प्लास्टिक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग भड़क उठी।
कुर्सी रोड पर स्थित इस फैक्ट्री में प्लास्टिक के बर्तनों का निर्माण होता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया,
जिससे आसपास के इलाके में धुआं और दहशत फैल गई। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। कर्मचारियों ने धुआं उठता देख तुरंत अधिकारियों को सूचित किया, लेकिन आग ने फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। आग से हुए नुकसान का आकलन जारी है, और प्रशासन ने घटना की गहन जांच के आदेश दिए हैं।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




