पडरौना कुशीनगर : पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बबुइया हरपुर में पुराने रंजिश को लेकर दो पक्षों मे भीषण मारपीट हुआ
जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गए मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी खरसाल बबुइया मैं किसी तरह मामले को शांत कराया इसके पश्चात घायलों को इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज पडरौना भेजवाया गया जहां एक की हालत गंभीर बताई गई तथा उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बबुइया हरपुर निवासी छोटेलाल कुशवाहा तथा मोहन प्रसाद भारती के बीच किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी
इसी परिपेक्ष में शनिवार के दोपहर 11:00 बजे के लगभग मोहन प्रसाद भारती तथा छोटेलाल कुशवाहा आमने-सामने हो गए इसके पश्चात दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई
इस मारपीट में छोटेलाल कुशवाहा संदेश कुशवाहा अनिल कुशवाहा गोलू कुशवाहा नीलेश कुशवाहा उमेश कुशवाहा संदीप पासी पूनम देवी सुनीता देवी रंजू देवी आशीष कुशवाहा मोहन प्रसाद विक्रम प्रसाद अमित भारती तथा नीतीश भारती सहित दर्जनों लोग घायल हो गए
जिसके पश्चात घटनास्थल पर पहुंचे चौकी प्रभारी बबुइया हरपुर अपने मामले को शांत कराया तथा घायलों को इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज कुशीनगर भिजवा दिया जहां छोटेलाल कुशवाहा की हालत गंभीर बता कर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया चौकी प्रभारी द्वारा मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है

मामला अभी भी तनावपूर्ण है इस संबंध में पडरौना कोतवाल ने बताया कि दोनों पक्षों का तहरीर मिला है जांच की जा रही है दोषी व्यक्ति के ऊपर कार्यवाही की जाएगी
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




