Search
Close this search box.

Uttar Pradesh के 23 जिलों में बाढ़, तीन लोगों की मौत

Uttar Pradesh Flood

Share this post

लखनऊ : Uttar Pradesh के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति अभी बनी हुई है। राज्य सरकार के अनुसार, अब तक 35 जिले बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं, जबकि वर्तमान में 23 जिलों में इसका प्रभाव दर्ज किया गया है।

बारिश और उससे जुड़ी घटनाओं में तीन लोगों की मौत की भी जानकारी सामने आई है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का अभियान तेज किया है।

अब तक 16,784 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, जिसमें बुधवार को बचाए गए 3,042 लोग भी शामिल हैं। राहत और बचाव कार्यों के लिए 1,499 नावें और मोटरबोट तैनात की गई हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 1,067 मेडिकल टीमें भी प्रभावित क्षेत्रों में काम कर रही हैं। सरकार ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 1,311 राहत शिविर तैयार किए हैं,

Uttar Pradesh Flood

जिनमें फिलहाल 201 शिविर सक्रिय हैं। मकानों को नुकसान पहुंचने के 442 मामलों में सहायता उपलब्ध कराई गई है। वहीं, बाढ़ से करीब 36,287 पशु प्रभावित हुए हैं।

इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को फर्रुखाबाद पहुंचकर बाढ़ प्रभावित 1,000 परिवारों को राहत सामग्री वितरित करेंगे। प्रशासन ने राहत कार्यों को प्राथमिकता देते हुए प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।