Search
Close this search box.

Ahmadpur Se Bhitaria तक उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का सैलाब

Ahmadpur to Bhitaria

Share this post

रामसनेहीघाट बाराबंकी : भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के पहली बार बाराबंकी आगमन पर विधानसभा दरियाबाद में कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बना।

अहमदपुर टोल प्लाजा से लेकर भिटरिया बाईपास तक जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार अभिनंदन किया।

सतीश शर्मा की अगुवाई में हुए स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर माहौल को पूरी तरह भाजपामय कर दिया।

हरीश द्विवेदी के काफिले के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में स्वागत की होड़ मच गई। लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया और संगठन के प्रति उत्साह का प्रदर्शन किया।

Ahmadpur to Bhitaria

कार्यक्रम में बुलडोजर विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इसे देखने और स्वागत कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे।कार्यकर्ताओं का कहना था कि हरीश द्विवेदी के राष्ट्रीय महामंत्री बनने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा।

स्वागत कार्यक्रम के समापन पर सतीश शर्मा ने विधानसभा दरियाबाद के सभी क्षेत्रवासियों, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का आयोजन को सफल बनाने के लिए आभार जताया।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।