रांची : Electric दोपहिया बाजार में एक नए मॉडल की एंट्री हुई है, जिसमें बेहतर रेंज और आधुनिक फीचर्स पर जोर दिया गया है। ओबेन इलेक्ट्रिक ने अपनी नई मोटरसाइकिल ‘रोर ईवीओ’को शुरुआती कीमत 99,999 रुपये में पेश किया है।
कंपनी के अनुसार यह बाइक 110 किमी प्रति घंटा की गति और 180 किमी तक की रेंज देती है तथा फास्ट चार्जिंग सुविधा से कम समय में चार्ज हो जाती है। इसमें एआई आधारित राइड मोड, मोटर क्षमता और स्टोरेज जैसी सुविधाएं दी गई हैं,

जो इसे रोजमर्रा उपयोग के अनुकूल बनाती हैं। कंपनी की सीईओ मधुमिता अग्रवाल ने कहा कि यह मॉडल प्रदर्शन और उपयोगिता के संतुलन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, वहीं बुकिंग शुरू कर दी गई है और जून 2026 से डिलीवरी की बात कही गई है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



