Search
Close this search box.

बांसा-बड़ागांव मार्ग हादसा: टक्कर में चार युवक घायल

barabanki news

Share this post

इमामुद्दीन

बाराबंकी, 11 जुलाई – जनपद के बांसा-बड़ागांव मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह हादसा हनुमान मंदिर के पास हुआ, जब दोनों बाइकों की रफ्तार तेज थी और अचानक मोड़ पर भिड़ंत हो गई। घायलों की पहचान कुडी गांव के 35 वर्षीय अंकित पुत्र सुभाष, जो एक निजी लैब के लिए ब्लड सैंपल कलेक्शन का कार्य करते हैं,

के अलावा बांसा गांव के निवासी 25 वर्षीय रंजीत पुत्र बाले, 24 वर्षीय विनय मौर्या पुत्र ईश्वरदीन तथा करन पुत्र सुरेश के रूप में हुई है। सभी युवक अपने-अपने काम से बाहर निकले थे,

लेकिन सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची मसौली पुलिस ने तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी बड़ागांव भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

डॉक्टरों की सलाह पर चारों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेज दिया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है

barabanki

और घटनास्थल से दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में ले लिया गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने और ट्रैफिक संकेतों की व्यवस्था की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

 

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।