लखनऊ : Kunwar Jyoti Prasad Ward में निःशुल्क जनसुविधा कैंप . राजाजीपुरम् क्षेत्र में स्थित कुवंर ज्योति प्रसाद वार्ड की पार्षद गौरी सांवरिया अनेक जन सुविधाओं की निःशुल्क सेवा कर रही है।
पार्षद कार्यालय एफ-2234, राजाजीपुरम् निकट नवजीवन अस्पताल पर इसका आयोजन किया जा रहा है। इस अवसरर पर पूर्व पार्षद शिवपाल सांवरिया ने बताया कि कैंप के माध्यम से 70 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड निःशुल्क बनाया जा रहा है।

इसके लिये लाभार्थी को 2011 की जनगणना में होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त कैंप में जीरो बैलेन्स बैंक खाता, पैन कार्ड, राशन कार्ड, हेल्थ कार्ड जैसी अनेक जन सुविधाओ की निःशुल्क सहायता व सेवा प्रदान की जा रही है। जन सुविधाओं का लाभ लेने के लिये उन्होने लोगों से अधिक से अधिक संख्याा में कैंप में आने की अपील की।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




