मसौली बाराबंकी : Bunty-Babli स्टाइल में जेवर चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार . थाना मसौली क्षेत्र के ग्राम त्रिलोकपुर स्थित बालाजी ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर हेराफेरी से सोने की बालियां चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया।
स्वाट सर्विलांस टीम एवं थाना मसौली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो जोड़ी सोने की बालियां तथा 24 हजार रुपये से अधिक की नकदी बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार त्रिलोकपुर निवासी आयुष गुप्ता पुत्र स्वर्गीय विनोद कुमार गुप्ता ने 17 जून को थाना मसौली में तहरीर देकर बताया था कि उनकी बालाजी ज्वेलर्स की दुकान पर ग्राहक बनकर आए युवक-युवती ने हेराफेरी कर सोने की कान की बालियां चोरी कर ली थीं।
शिकायत के आधार पर थाना मसौली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर स्वाट सर्विलांस टीम एवं थाना मसौली पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई।
टीम ने डिजिटल साक्ष्यों और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर बुधवार को थाना क्षेत्र के बुधेड़ा बिंदौरा डबल नहर पुलिया के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरदोई जनपद के बेनीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नयापुरवा निवासी लियाकत पुत्र यासीन ऋषि शुक्ला पुत्र विष्णु कुमार शुक्ला तथा बबली तिवारी पत्नी सोम Tiwari के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे संगठित गिरोह के रूप में विभिन्न जनपदों की सुनार की दुकानों को निशाना बनाते थे।

लियाकत वाहन चालक की भूमिका निभाता था जबकि ऋषि शुक्ला और बबली तिवारी ग्राहक बनकर दुकानों में प्रवेश करते दुकानदार का ध्यान भटकाकर गहनों की चोरी कर फरार हो जाते थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो जोड़ी सोने की बालियां एवं 24 हजार रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है। गिरफ्तार Accused persons के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है
तथा उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। इस सफल कार्रवाई में स्वाट सर्विलांस टीम के उपनिरीक्षक अजय सिंह, हेड कांस्टेबल मजहर अहमद, चन्द्रभान, बृजेश कुमार, कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार, प्रवीण शुक्ला, अंकुर, रविन्द्र कुमार तथा महिला कांस्टेबल सुनिधि पाण्डेय शामिल रहे।
थाना मसौली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी, उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह, कांस्टेबल अनीस, कांस्टेबल आकाश तथा महिला कांस्टेबल मन्दाकिनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



