राकेश त्रिपाठी
सिसवा बाजार स्थानीय स्टर्लिंग पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को बेटियों की सुरक्षा एंव उन्हें सशक्त बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत कोठीभार थाना की एंटी रोमियो स्क्वॉड टीम ने छात्राओं को जागरूक किया ।
इस दौरान वूमन पावर लाईन 1090 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एंटी रोमियो टीम उपनिरीक्षक उपेन्द्र तिवारी ,महिला उप निरीक्षक नेहा कुमारी, हेड कास्टेबल पंकज यादव एंव आरक्षी विन्ध्यावासीनी शुक्ला शामिल रहे।
टीम ने छात्राओं से वार्तालाप किया तथा जरूरत पड़ने पर पुलिस सहायता कैसे ली जाए इसके संदर्भ में बताया। उप निरीक्षक नेहा कुमारी ने छात्राओं को सुदृढ़ एवं शक्तिशाली बनाने की प्रेरणा दी ।
इसी के साथ आश्वस्त किया की पुलिस सदैव उनकी सेवा में तत्पर है। प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने सरकार के प्रयास को सराहा तथा छात्राओं को उनकी विरुद्ध होने वाले जाने अनजाने अपराधों के विषय में जागरूक किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के भारती चौहान,भुवनेश्वरी तिवारी,संजय सिंह,प्रदीप सिंह,मधुमिता, रोली, राशि सिंह,प्रीति, अफजल खान, अमित गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




