नई दिल्ली : Bharat Buildcon 2026 में पहले दिन उमड़ा वैश्विक उद्योग जगत . यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित भारत बिल्डकॉन 2026 का भव्य शुभारंभ पहले ही दिन रिकॉर्ड उपस्थिति के साथ हुआ।
भवन निर्माण सामग्री और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र की इस प्रमुख प्रदर्शनी में 25 हजार से अधिक आगंतुकों ने हिस्सा लिया, जबकि 90 से अधिक देशों और देश के 100 से ज्यादा शहरों से उद्योग जगत के प्रतिनिधि पहुंचे।
कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसादा तथा सांसद पुरुषोत्तम रूपाला ने किया।
आयोजन में आर्किटेक्ट्स, बिल्डर्स, डेवलपर्स, निर्माता, निर्यातक, व्यापारिक प्रतिनिधि और अंतरराष्ट्रीय खरीदार बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रदर्शनी में निर्माण उद्योग से जुड़ी 24 प्रमुख श्रेणियों के आधुनिक उत्पादों, तकनीकों और नवाचारों को प्रदर्शित किया जा रहा है।
सिरेमिक, स्टील, सीमेंट, फर्नीचर, इलेक्ट्रिकल्स, सैनेटरीवेयर और निर्माण तकनीक जैसे क्षेत्रों की अग्रणी कंपनियां इसमें भाग ले रही हैं।
आयोजकों के अनुसार यह मंच भारतीय निर्माताओं को वैश्विक बाजार से जोड़ने और निर्यात अवसरों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

प्रदर्शनी के दौरान हजारों व्यापारिक बैठकों और नए व्यावसायिक समझौतों की संभावनाएं भी सामने आई हैं। 22 जून तक चलने वाला यह आयोजन निर्माण और बिल्डिंग मटेरियल्स उद्योग के लिए नए अवसरों का द्वार खोलने वाला माना जा रहा है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



