Search
Close this search box.

कृषि यंत्रालय में शटर तोड़ लाखों का सामान चोरी हुआ

Agriculture

Share this post

मसौली बाराबंकी : गोंडा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मसौली चौराहे के पास चौधरी कृषि यंत्रालय में गुरुवार देर रात अज्ञात चोरों ने शटर उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

चोर दुकान से एक फील्ड मार्शल इंजन एक साइकिल, दो बड़े बैटरा, एक इनवर्टर तथा एक हार्स पावर का टिल्लू पंप समेत अन्य सामान उठा ले गए।

जानकारी के अनुसार चोर पहले शटर उठाकर दुकान के अंदर घुसे और फिर अंदर से शटर के ताले का नेट बोल्ट खोलकर शटर पूरी तरह खोल दिया। इसके बाद दुकान में रखा कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।

शुक्रवार सुबह खेतों की ओर जा रहे किसानों ने दुकान का शटर एक हाथ ऊपर उठा देखा। उन्होंने तत्काल तहसील फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम गुरसेल निवासी दुकान स्वामी उमेश चंद्र चौधरी को फोन पर सूचना दी।

Agriculture

सूचना मिलते ही उमेश चंद्र चौधरी मौके पर पहुंचे और दुकान हाल देखा जहां पर सामान गायब मिलने पर उन्होंने मसौली थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है So that चोरों का सुराग लगाया जा सके।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]