सहजनवां गोरखपुर : K I P M कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, गीडा,गोरखपुर में आयोजित त्रिदिवसीय महोत्सव“शरद ऋतु उत्सव:कौशल,संस्कृति और सृजन”का भव्य समापन दिनांक 23 जनवरी 2026 को अत्यंत उत्साह,उल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि आदरणीय आर.डी.सिंह चेयरमैन केआईपीएम टेक्निकल कैंपस की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अपने प्रेरणादायी संबोधन में मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के अनुशासन, नवाचार, नेतृत्व क्षमता एवं समग्र व्यक्तित्व विकास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्र जीवन को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं
तथा छात्रों के भीतर छिपी प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। समापन कार्यक्रम के दौरान संस्थान की प्रबंधक सुनीता सिंह एवं प्रबंध निदेशक विनोद कुमार सिंह की विशेष गरिमामयी उपस्थिति रही।
इसके अतिरिक्त संस्थान के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी,निदेशकगण, विभागाध्यक्षगण,शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर डॉ.ज़ाहिद खान (डायरेक्टर इंजीनियरिंग),डॉ. जे.एन. मिश्रा (डायरेक्टर फार्मेसी),डॉ.सत्य प्रकाश सिंह (डायरेक्टर मानव संसाधन),डॉ. पुनीत श्रीवास्तव (डीन एकेडमिक्स),डॉ.आर.के.पांडेय (डीन स्टूडेंट वेलफेयर),विश्वनाथ प्रताप सिंह (डायरेक्टर रेडियो), डॉ.आज़म खान (विभागाध्यक्ष, मैकेनिकल इंजीनियरिंग),
डॉ. भास्कर पांडेय (विभागाध्यक्ष, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग), डॉ. ए.के. मौर्य (विभागाध्यक्ष, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग), डॉ. हरेंद्र चौहान (विभागाध्यक्ष, एप्लाइड साइंस एवं रजिस्ट्रार),
डॉ. मार्कण्डेय सिंह (विभागाध्यक्ष, एप्लाइड साइंस-2), प्रतीक शाही (विभागाध्यक्ष, सिविल इंजीनियरिंग), नीरज पांडेय, संजय गुप्ता एवं अनुराग सिंह (विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर साइंस), मनीष दुबे (विभागाध्यक्ष, डिप्लोमा) तथा विवेक सिंह (विभागाध्यक्ष, एप्लाइड साइंस – डिप्लोमा विभाग)
सहित ऐज़ाज़ खान, नरेंद्र कुमार, अक्षय विश्वकर्मा, अभिषेक मौर्य, हिमांशु सिंह, सुनील कुमार, शशि पांडेय, शिवानंद सिंह, कृष्णा शर्मा, अशोक पांडेय, सुमित्रा सिंह, अद्म्या पाठक, अविनाश पाल, गर्गांश शुक्ला की भी गरिमामयी उपस्थिति रही ।

समापन अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न तकनीकी, खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं शिक्षकगणों ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




