Search
Close this search box.

Sirauli Road पर STAR TVS के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ,

TVS Showroom

Share this post

बाराबंकी : Sirauli Road स्थित रसूलपुर बदोसराय में टीवीएस के नए शोरूम STAR TVS का मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, ग्राहकों एवं स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी में शोरूम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा की बहू एवं ब्लॉक प्रमुख सिरौली गौसपुर रेनू वर्मा के सुपुत्र रवी वर्मा तथा जैदपुर चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अलीम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

दोनों मुख्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर STAR TVS के नए शोरूम का उद्घाटन किया। शोरूम के संचालक अब्दुल वहीद सिद्दीकी ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को टीवीएस के दोपहिया वाहनों की बेहतर सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह नया प्रतिष्ठान शुरू किया गया है।

TVS Showroom

उन्होंने बताया कि उनका एक अन्य टीवीएस शोरूम जैदपुर कस्बे में पहले से संचालित है, जहां ग्राहकों को सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

उद्घाटन समारोह के दौरान ग्राहकों के लिए आकर्षक उपहार, बेहतरीन फाइनेंस सुविधा, एक्सचेंज सुविधा तथा सर्विस की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई।

शोरूम प्रबंधन की ओर से ग्राहकों को बेहतर सेवा और वाहन संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिलाया गया।

TVS Showroom

इस अवसर पर STAR TVS के मैनेजर मोहम्मद इजराइल सहित शोरूम से जुड़े कर्मचारी एवं क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नए शोरूम के शुभारंभ पर संचालक अब्दुल वहीद सिद्दीकी को शुभकामनाएं दीं। STAR TVS का पता: सिरौली रोड, सेंट्रल बैंक के बगल में, रसूलपुर बदोसराय।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।