सीतापुर : विकास खंड पिसावा के ग्राम छहेलिया पंचायत भवन परिसर में ग्रीन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्टर गंज रेंज, द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।
चौपाल में वन विभाग की टीम ने पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण के बढ़ते महत्व और जलवायु परिवर्तन के संकट पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य ग्रामीणों को कार्बन क्रेडिट, हरित आवरण बढ़ाने और पेड़-पौधों के संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाना था।
इस अवसर पर वन दरोगा नीरज कुमार ने कार्बन क्रेडिट के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल प्रकृति को सुंदर बनाने का माध्यम नहीं है,
बल्कि यह मानव जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन का सबसे बड़ा स्रोत भी है। वृक्ष कार्बन डाइऑक्साइड अवशोषित कर वातावरण को शुद्ध करते हैं, जिससे मानवीय स्वास्थ्य और पर्यावरण संतुलन बना रहता है।

कार्यक्रम मे वन रक्षक संजेश राठी ने भी ग्रामीणों पर्यावरण संरक्षण के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया इस अवसर पर प्रधान आशाराम,गंगाराम, हरेराम, राजेंद्र सिंह, रविन्द्र वर्मा, रामप्रकाश, राजेश, अनुज, गुड्डू सक्सेना, पूरन महात्मा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




