Search
Close this search box.

Barabanki Railway Station क्षेत्र में मोबाइल बेचता युवक जीआरपी ने पकड़ा

Barabanki GRP

Share this post

बाराबंकी : थाना जीआरपी बारबंकी के थानाध्यक्ष चन्द्रमणि पाण्डेय 14 मई को उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार ,का0 मिलिन्द कुमार व का0 इन्द्रजीत व गस्ती दल के साथ शाम के समय संदिग्ध व्यक्ति ,वस्तु  व ट्रेनों में हो रही चोरी की वारदातों के रोकथाम के लिए रेलवे स्टेशन बाराबंकी के प्लेटफार्म नं0 एक पर सर्कु0 एरिया के पास खडे होकर चेकिंग रहे थे ।

उसी दौरान रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बाराबंकी के प्लेटफार्म ड्यूटी पर मौजूद एएसआई राकेश प्रसाद व का0 कमल किशोर भी आ गए । सभी लोग आपस में अपराध एवं अपराधियों के विषय में चर्चा करने लगे ।

तभी एक मुखबिर खास ने थानाध्यक्ष थाना जीआरपी बाराबंकी को मौके पर आकर बताया कि साहब एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं0-एक से बंकी मार्ग पर जाने वाले रास्ते जहाँ पर टावर लगा हुआ है,

खड़ा होकर आने जाने वाले राहगीरो को मोबाइल दिखा- दिखा कर बेचने की कोशिश कर रहा है जो संदिग्ध लग रहा है । अगर जल्दी किया जाये तो उसे पकड़कर पूछताछ करने पर कुछ जरूरी जानकारी मिल सकती है ।

तुरंत सभी पुलिस के लोग मुखबिर को साथ लेकर उसके बताये हुए स्थान के नजदीक पहुँचे तो मुखबिर ने दूर से आड़ से ही स्टेशन के प्लेटफार्म नं0-एक से बंकी मार्ग पर जाने वाले रास्ते जहाँ पर टावर लगा हुआ है ,

पर खड़े एक व्यक्ति की ओर इशारा करके बताया कि जो व्यक्ति हल्के पीले रंग की टी शर्ट गोल गले की व नीले कलर का जीन्स पैण्ट पहने रास्ते पर खड़ा है,

वह वही संदिग्ध व्यक्ति है जिसके बारे में मैंने आपको बताया है । इतना कहकर मुखबिर खास पीछे मुड़कर वापस चला गया । सभी पुलिस के लोग दबे कदमों से छिपते-छिपाते हिकमत अमली से एकबारगी दबिश देकर उस व्यक्ति को मौके पर ही घेर घार कर पकड़ लिये ।

पकड़े गये व्यक्ति से उसका नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम मो0 हारिश उम्र 36 वर्ष पुत्र स्व0 मो0 हारुन निवासी महरानीगंज,बड़गाँव थाना कोतवाली नगर जिला गोण्डा बताया ।

जामा तलाशी लेने पर अभि0 मो0 हारिश के कब्जे से 01 अदद मोबाइल VIVO कम्पनी रंग चैती नीला व 2030/- रुपये नगद बरामद हुआ । अभि0 मो0 हारिश को गिरफ्तारी का कारण बताते हुए गिरफ्तार किया गया ।

Barabanki GRP

गिरफ्तारी की सूचना अभि0 के परिजनों को दी गयी  गिरफ्तारी के समय मा0 उच्चतम न्याया0 व मा0 मानवाधिकार आयोग के आदेशो निर्देशो का पालन किया गया । गिरफ्तारशुदा अभि0 को मा0 न्याया0 बाराबंकी के समक्ष आज 15 मई पेश किया जा रहा है ।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।