Search
Close this search box.

ज्येष्ठ माह में जी.एस सोशल संस्था ने भव्य भंडारा आयोजित किया

GS Social Welfare Society

Share this post

लखनऊ : ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल अवसर पर जी.एस सोशल एंड वेलफेयर सोसाइटी, लखनऊ द्वारा राजाजीपुरम स्थित मनपूर्णा मंदिर परिसर में भव्य भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्तिमय वातावरण का आनंद उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्षद अनूप कमल सक्सेना और पूर्व पार्षद शिवपाल सावरिया ने दीप प्रज्वलित कर किया।

संस्था की ओर से उपाध्यक्ष आलोक मिश्रा ने अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। वहीं संस्था की उपाध्यक्ष शुभा श्रीवास्तव ने पूर्व पार्षद बीना गुप्ता का सम्मान किया।

भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों में झूमते नजर आए। मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण और विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक सहयोग दिया।

GS Social Welfare Society

कार्यक्रम में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों सहित सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र से जुड़े कई लोग मौजूद रहे। संस्था के सदस्यों ने बताया कि बड़े मंगल के अवसर पर सेवा और भक्ति का यह आयोजन हर वर्ष किया जाता है।

अंत में अरुण कुमार शुक्ला ने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं, महिलाओं, बच्चों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।