Search
Close this search box.

BRC पर आयोजित हुआ हमारा आंगन हमारे बच्चे’ कार्यक्रम

Early Childhood Education

Share this post

कुशीनगर : BRC पर आयोजित हुआ हमारा आंगन हमारे बच्चे’ कार्यक्रम . ब्लॉक संसाधन केंद्र खड्डा पर शासन के मंशानुरूप हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी खड्डा रामवीर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी प्रह्लाद कुमार सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर किया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने अतिथियों का अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत करते हुए बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में बच्चों को घर के आंगन जैसा वातावरण उपलब्ध कराना है,

जिससे बच्चे सहज रूप से सीख सकें। उप जिलाधिकारी ने कहा कि माता बच्चे की प्रथम शिक्षिका होती है, जो बिना बोले ही उसकी आवश्यकताओं को समझ लेती है।

कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए एआरपी संजीव श्रीवास्तव, शैलेश कुमार व संजय सिंह ने बताया कि 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केंद्र शिक्षा की नींव रखते हैं।

Early Childhood Education

एसआरजी राम प्रकाश पांडेय ने शिक्षण विधाओं पर जानकारी दी। इस अवसर पर कोलोकेटेड आंगनबाड़ी के 50 निपुण बच्चों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक, शिक्षामित्र एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]