बाराबंकी : उधौली ओवरब्रिज उस समय भाजपाई जोश से सराबोर हो गया, जब भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी पहली बार बाराबंकी पहुंचे।
उनके स्वागत के लिए पहले से जुटे कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप और फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया।
काफिले के पहुंचते ही पूरा इलाका नारों और जयकारों से गूंज उठा।270 विधानसभा दरियाबाद परिवार की ओर से आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
हरीश द्विवेदी के काफिले के पहुंचते ही ढोल-नगाड़े बजने लगे और कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ नारेबाजी शुरू कर दी। कोई फूलों की माला लेकर आगे बढ़ा तो किसी ने पुष्पवर्षा कर राष्ट्रीय महामंत्री का स्वागत किया।
कुछ ही देर में स्वागत स्थल फूलों से पट गया।कार्यक्रम में प्रमोद तिवारी ने स्वागत की कमान संभाली। उन्होंने हरीश द्विवेदी का फूल-मालाओं से अभिनंदन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व की जिम्मेदारी मिलना पूरे भाजपा संगठन के लिए गौरव की बात है।
हरीश द्विवेदी के संगठनात्मक अनुभव, कार्यक्षमता और नेतृत्व कौशल का लाभ पार्टी को मिलेगा और संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
प्रमोद तिवारी ने कहा कि दरियाबाद विधानसभा परिवार के लिए राष्ट्रीय महामंत्री के प्रथम आगमन पर उनका स्वागत करना गर्व और उत्साह का विषय है।
उन्होंने स्वागत समारोह में पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनमानस का आभार जताया।स्वागत के दौरान उधौली का माहौल पूरी तरह भाजपामय नजर आया।
ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच कार्यकर्ता हाथों में फूल-मालाएं लिए स्वागत के लिए कतारबद्ध रहे। जैसे ही हरीश द्विवेदी आगे बढ़े, कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेरकर फूल-मालाओं से लाद दिया।
जयकारों, नारों और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच स्वागत का सिलसिला चलता रहा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को भव्य बना दिया।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।







