बलरामपुर : Mumbai ईद के पावन अवसर पर उतरौला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं समाजवादी पार्टी के नेता हसीब खान के मुंबई आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।
उनके पहुंचते ही न केवल उतरौला विधानसभा बल्कि पूरे देवीपाटन मंडल के बड़ी संख्या में लोग एयरपोर्ट पर जुटे और गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।
ईद के दिन मुंब्रा क्षेत्र में हसीब खान से मिलने और उन्हें मुबारकबाद देने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान उन्होंने सदुल्ला नगर निवासी शाहिद भाई के आवास पर पहुंचकर क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की और सभी को ईद की दिली मुबारकबाद दी।
इसके बाद हसीब खान खरडी दरगाह पहुंचे, जहां उन्होंने फातिहा पढ़कर देश में अमन-चैन, भाईचारे और खासकर हिन्दू-मुस्लिम एकता के लिए दुआ मांगी।

उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देता है, जिसे सभी को मिलकर मजबूत करना चाहिए। इस मौके पर सिकंदर शाह, मुबारक शाह, सिराज खां, मेराज खां, शाहिद भाई, आमिर खान, जमाल पठान, वकील साहेब, कलाम शेख, करीम खान, जिलानी, अख्तर शेख, रहीम शेख, गनी भाई सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



