बलरामपुर उतरौला : LPG संकट समाधान के लिए हसीब खान का अनोखा प्रस्ताव . विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी हसीब खान का एक पत्र इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,
जिसमें उन्होंने देश में बढ़ते एल.पी.जी (गैस) संकट को दूर करने के लिए एक अनोखा सुझाव दिया है। हसीब खान ने प्रधानमंत्री Narendra Modi को संबोधित अपने पत्र में लिखा है
कि रविवार के दिन संसद का कार्यकाल नहीं होता और इस दिन सभी मंत्री व सांसद अवकाश पर रहते हैं। ऐसे में उन्होंने सुझाव दिया कि प्रधानमंत्री अपने नेतृत्व में सभी मंत्रियों और सांसदों को देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजें।
पत्र में आगे कहा गया है कि ये जनप्रतिनिधि जनता के बीच जाकर नालियों से गैस निकालने की प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाएं, ताकि आम लोग वैकल्पिक संसाधनों के बारे में जागरूक हो सकें और देश में एलपीजी की समस्या कम हो सके।

हसीब खान का यह सुझाव सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोग इसे एक रचनात्मक पहल मान रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



