मसौली बाराबंकी : Shanidev Murti Sthapana के बाद हवन-पूजन व भंडारा सम्पन्न . ग्राम पंचायत बड़ागांव के मोहल्ला मढी़टोला स्थित दुर्गा मंदिर में भगवान शनिदेव की मूर्ति स्थापना के बाद बुधवार को विधि-विधान से हवन-पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद अभय शुक्ला, रमेश चंद्र पाठक एवं पुजारी मंशाराम ने यजमान सन्नो रस्तोगी के हाथों वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन सम्पन्न कराया। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
भंडारे में बड़ागांव, मसौली, धरौली, सिसवारा, चंदनपुरवा, नसीरनगर सहित आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान शनिदेव का प्रसाद ग्रहण किया।

प्रसाद में खिचड़ी, दही और बूंदी वितरित की गई। इस अवसर पर लकी रस्तोगी, किशन रस्तोगी, श्यामाचरण गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, दुर्गेश यादव, सूरज यादव, मास्टर सुरजन यादव, उमाशंकर, दुर्गेश गुप्ता, जितेंद्र, मोहित यादव, मनोज, रितेश सहित भारी संख्या में महिला एवं पुरुष भक्तगण उपस्थित रहे।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




