बलरामपुर : Hazrat Hafiz मोहम्मद ऐनुल्लाह शाह चिश्ती का 91वां सालाना उर्स, अकीदत के साथ सम्पन्न . मोहल्ला अंधियारी बाग में हजरत हाफिज मोहम्मद ऐनुल्लाह शाह चिश्ती का 91वां सालाना उर्स अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया।
उर्स के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। बुधवार को फजिर नमाज के बाद कुरआन ख्वानी के साथ उर्स की शुरुआत हुई।
इसके बाद असर नमाज के बाद गुस्ल और इशा नमाज के बाद गागर की रस्म अदा की गई। गुरुवार को इशा नमाज के बाद नातिया मुशायरा आयोजित हुआ,
जिसमें दूर-दराज से आए नातख्वानों ने नात पेश की। शुक्रवार को इशा नमाज के बाद उलमाओं ने तकरीर की और कुरआन व हदीस की रोशनी में लोगों को दीन की बातें बताई।
उर्स के दौरान जनपद बलरामपुर समेत आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। नातिया मुशायरे में नात सुनने के लिए अकीदतमंदों की भीड़ लगी रही और पूरे क्षेत्र में रौनक का माहौल बना रहा।
उर्स के मौके पर देश में अमन, शांति, भाईचारा और एकता के लिए खास दुआ की गई। शनिवार को सुबह 10 बजे कुल शरीफ के साथ उर्स का समापन हुआ।

इस दौरान उर्स इंतजामिया कमेटी की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



