Search
Close this search box.

Rohitashv Gaur का दिल छू लेने वाला जन्मदिन !

Rohitashv Gour Birthday Celebration

Share this post

मुंबई : Rohitashv Gaur का दिल छू लेने वाला जन्मदिन . लोकप्रिय अभिनेता रोहिताश्व गौर ने अपना जन्मदिन भाबीजी घर पर है 2.0 के सेट पर बड़े ही खास अंदाज़ में मनाया।

एक सामान्य कामकाजी दिन हंसी, दोस्ती और कृतज्ञता से भरे यादगार जश्न में बदल गया। अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और लोकप्रिय किरदार के लिए जाने जाने वाले रोहिताश्व को उनके को-स्टार्स और क्रू ने सरप्राइज देकर उनका दिन खास बना दिया।

सेट, जो आमतौर पर रिहर्सल और शूटिंग में व्यस्त रहता है, उस दिन मुस्कान, शुभकामनाओं और केक कटिंग के साथ खुशियों से भर गया। मनमोहन तिवारी उर्फ रोहिताश्व गौर ने कहा, “जन्मदिन हमेशा खास होते हैं,

लेकिन भाबीजी घर पर है 2.0 के सेट पर इसे मनाना बेहद अनोखा रहा। यह शो मेरे लिए सिर्फ काम नहीं, बल्कि दूसरा घर है और यहां के लोग मेरा परिवार हैं।

मैं एक सामान्य शूटिंग दिन की उम्मीद लेकर सेट पर आया था, लेकिन सरप्राइज सेलिब्रेशन ने मेरा दिन बना दिया। मेरे को-स्टार्स ने जिस तरह से इसे खास बनाने की कोशिश की, वह दिल को छू गया। हम साथ में इतना समय बिताते हैं

कि अब हम सिर्फ सहकर्मी नहीं रहेकृहम हंसते हैं, एक-दूसरे का साथ देते हैं और कई यादें साझा करते हैं। उनके साथ जन्मदिन मनाना परिवार के साथ होने जैसा लगा।

”उन्होंने कहा कि, “जो काम आप पसंद करते हैं उसे करना और ऐसे लोगों के बीच रहना जो आपको सराहते हैं, यह बहुत संतोषजनक होता है। पूरी टीम से मिला प्यार और अपनापन अभिभूत करने वाला था।

Rohitashv Gour Birthday Celebration

शूटिंग के बाद मैंने घर जाकर परिवार के साथ भी जश्न मनायाकृसाधारण लेकिन दिल से। हमने साथ में केक काटा, डिनर किया और पुरानी यादों को ताजा किया।

इन पलों ने दिन को और खास बना दिया।” गौरतलब है कि एण्डटीवी पर लोकप्रिय षो भाबीजी घर पर है 2.0, सोमवार से शुक्रवार रात साढ़े दस बजे प्रसारित है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]