लखनऊ : developed india विजन संग आगे बढ़ रहा हिंदुस्तान जिंक मिशन . केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने राजस्थान स्थित Hindustan Zinc Limited के राजपुरा-दरीबा कॉम्प्लेक्स का दौरा कर कंपनी की आधुनिक खनन व्यवस्था और सामाजिक विकास कार्यों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान जिंक विकसित भारत 2047 और आत्मनिर्भर भारत के विजन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। दौरे के दौरान मंत्री ने सिंदेसर खुर्द माइन और दरीबा स्मेल्टिंग यूनिट का निरीक्षण किया।
यहां उन्हें अत्याधुनिक कंट्रोल रूम, टेली-रिमोट ऑपरेशन, सुरक्षा प्रणाली और महिला माइन रेस्क्यू टीम के कार्यों की जानकारी दी गई।
उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और जिम्मेदार माइनिंग भारत के औद्योगिक भविष्य को नई दिशा दे रही है। कंपनी के सीईओ Arun Misra सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने मंत्री को उत्पादन क्षमता, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक योजनाओं की जानकारी दी।

मंत्री ने महिला इंजीनियरों और श्रमिकों से मुलाकात कर उनके योगदान की प्रशंसा की। हिंदुस्तान जिंक शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छ पेयजल और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है, जिससे स्थानीय समुदायों को लगातार लाभ मिल रहा है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




