Search
Close this search box.

Home Minister ने ड्रग्स नेटवर्क खत्म करने बनाई नई राष्ट्रीय रणनीति

Home Minister

Share this post

लखनऊ : Home Minister ने ड्रग्स नेटवर्क खत्म करने बनाई नई राष्ट्रीय रणनीति . केंद्र सरकार ने देश को नशीले पदार्थों और नार्को-टेरर के खतरे से मुक्त करने के उद्देश्य से अगले तीन वर्षों के लिए व्यापक रणनीति पेश की है।

नई दिल्ली में आयोजित नार्को-कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की 10वीं शीर्ष स्तरीय बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ सख्त और समयबद्ध अभियान का रोडमैप साझा किया।

बैठक के दौरान वर्ष 2026-2029 के लिए नशीली दवाओं पर नियंत्रण संबंधी विजन दस्तावेज जारी किया गया। साथ ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और हजारों करोड़ रुपये मूल्य की जब्त मादक पदार्थों के निस्तारण के लिए ऑनलाइन ड्रग्स डिस्पोजल अभियान की शुरुआत हुई।

गृह मंत्री ने कहा कि आने वाले वर्षों में कार्रवाई का आधार डिटेक्ट, डिसरप्ट और डिस्ट्रॉय रणनीति होगी। इसके तहत ड्रग्स नेटवर्क की पहचान, उसकी वित्तीय और सप्लाई चेन को बाधित करने तथा पूरे तंत्र को समाप्त करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Home Minister

सरकार के अनुसार, हाल के वर्षों में बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों की जब्ती, अवैध खेती के विरुद्ध कार्रवाई और ड्रग्स नष्ट करने जैसे अभियानों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है।

केंद्र का मानना है कि राज्यों और केंद्रीय एजेंसियों के समन्वित प्रयासों से नशा मुक्त भारत के लक्ष्य को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकेगा।

 

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]