बाराबंकी मसौली : adhiktam aayu पूर्ण पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री को सम्मानित विदाई . क्षेत्र में स्थित बड़ागांव पंचायत भवन के आंगनबाड़ी केंद्र पर एक भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया,
जहां आंगनबाड़ी कार्यकत्री गुड्डी देवी को उनके सेवाकाल पूर्ण होने पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। बाल विकास परियोजना के अंतर्गत वर्षों तक सेवाएं देने वाली गुड्डी देवी को इस अवसर पर शॉल ओढ़ाकर और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से किया है।
उन्होंने यह भी कहा कि सेवा से सेवानिवृत्ति जीवन का स्वाभाविक चरण है, लेकिन समाज में दिए गए योगदान हमेशा याद रखे जाते हैं। विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा।
साथी कार्यकत्रियों की आंखें नम हो गईं और सभी ने गुड्डी देवी के साथ बिताए पलों को याद किया। गुड्डी देवी ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी आपसी संबंध बनाए रखने की बात कही।

इस अवसर पर सुपरवाइजर, पंचायत कर्मी और क्षेत्र की कई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं, जिन्होंने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



