Search
Close this search box.

डिजिटल सॉवरेनिटी पर जोर, आईबीएम का नया एआई सॉफ्टवेयर लॉन्च

Digital Sovereignty

Share this post

रांची : डिजिटल सॉवरेनिटी पर जोर, आईबीएम का नया एआई सॉफ्टवेयर लॉन्च . आईबीएम ने आईबीएम सॉवरेन कोर नाम का नया सॉफ्टवेयर पेश किया है,

जिससे कंपनियां और सरकारी संस्थाएं अपने डेटा और एआई से जुड़े काम पूरी तरह अपने नियंत्रण में रख सकेंगी। आईबीएम इंडिया के प्रमुख संदीप पटेल ने कहा कि देश में एआई का इस्तेमाल तेज़ी से बढ़ रहा है और ऐसे में संवेदनशील जानकारी पर स्थानीय स्तर पर पूरा नियंत्रण होना बेहद ज़रूरी है।

कंपनी के अनुसार यह सॉफ्टवेयर नए नियमों और बढ़ती निगरानी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि डेटा और एआई से जुड़े सिस्टम देश के कानूनों के तहत ही काम करें।

यह व्यवस्था संस्थाओं को अपने ही डेटा केंद्र या देश के भीतर मौजूद तकनीकी ढांचे में सुरक्षित तरीके से काम करने की सुविधा देती है। साथ ही, इससे बाहरी तकनीकी निर्भरता कम होती है

और जांच व अनुपालन की प्रक्रिया आसान बनती है। कंपनी का कहना है कि यह सॉफ्टवेयर एआई से जुड़े काम जल्दी शुरू करने, डेटा को सुरक्षित रखने और भविष्य की तकनीकी जरूरतों के अनुसार सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करेगा।

Digital Sovereignty

इसके जरिए संस्थाएं अपने सिस्टम पर पूरा नियंत्रण रख सकेंगी और किसी बाहरी एजेंसी पर निर्भर नहीं रहेंगी। कंपनी के मुताबिक, यह पहल आने वाले समय में डिजिटल सुरक्षा और तकनीकी आत्मनिर्भरता को और मजबूत करेगी।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]