बाराबंकी : Patra Parivar छूटा तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही . सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त अयोध्या मंडल राजेश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक पात्र परिवार को उसकी पात्रता के अनुसार योजनाओं से जोड़ा जाए और पूरी प्रक्रिया की जानकारी निर्धारित पोर्टल पर दर्ज कराई जाए।
कलेक्ट्रेट के लोक सभागार में आयोजित मंडलीय समीक्षा बैठक में सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों और शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
मंडलायुक्त ने अधिकारियों से समयसीमा के भीतर कार्य पूरा कराने के साथ निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर निगरानी रखने को कहा।
आईजीआरएस में वास्तविक समाधान पर जोर
जनता दर्शन और आईजीआरएस की शिकायतों की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि केवल कागजी निस्तारण स्वीकार नहीं होगा।
शिकायतकर्ता की संतुष्टि के अनुरूप वास्तविक समाधान सुनिश्चित करना अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए।
लंबित परियोजनाओं की मांगी जानकारी
बजट के कारण रुकी परियोजनाओं का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। समयसीमा के करीब पहुंच चुकी परियोजनाओं में पर्याप्त संसाधन और मैनपावर लगाकर उन्हें समय से पूरा कराने को कहा गया।
बैठक में पेंशन, मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, पीएम किसान, फसल बीमा, आयुष्मान कार्ड, स्वच्छ भारत मिशन, फार्मर रजिस्ट्री और स्वास्थ्य-पोषण योजनाओं की भी समीक्षा हुई। कानून व्यवस्था तथा कर-करेत्तर कार्यों की प्रगति भी अधिकारियों से जानी गई।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



