मसौली बाराबंकी : Nashe की हालत में युवक 11 हजार वोल्ट लाइन पर चढ़ा . जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम तिवारीपुरवा में गुरुवार शाम एक युवक नशे की हालत में बिजली के खंभे पर चढ़ गया, जिससे वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।
उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, ग्राम तिवारीपुरवा निवासी बिसम्भर (24) पुत्र करन गुरुवार शाम नशे की हालत में गांव के पास शारदा सहायक डबल नहर की पटरी पर स्थित विद्युत उपकेंद्र त्रिलोकपुर की 11 हजार वोल्ट लाइन वाले बिजली के खंभे पर चढ़ गया।
इसी दौरान वह बिजली के प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव पहुंचाया।

जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल युवक का इलाज जारी है और उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



