पडरौना कुशीनगर : पड़रौना सुभाष चौक पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब व्यास कुशवाहा नाम का युवक अचानक पानी की टंकी पर चढ़ गया और नीचे कूदने की धमकी देने लगा।
युवक ने पुलिस पर उसकी शिकायत न सुनने का गंभीर आरोप लगाया है। बताया जाता है कि सुबह वह सार्वजनिक नल पर नहा रहा था, तभी कुछ स्थानीय लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की।
पीड़ित जब शिकायत लेकर सुभाष चौक पुलिस चौकी पहुँचा, तो सिपाहियों ने उसे फटकार कर भगा दिया—यही आरोप युवक ने लगाया है। नाराज़ होकर वह दोबारा टंकी पर चढ़ गया और “एसपी मौके पर आएं, तभी उतरूँगा” की जिद पर अड़ गया।

ऊपर से वह पर्चियाँ फेंकता रहा, जिनमें लिखा था“मुझे इंसाफ चाहिए।”गुरुवार दोपहर 2 बजे करीब एक घंटे बाद स्थानीय युवकों और पुलिस ने समझाकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा और अपने साथ ले गई। भीड़ ने राहत की सांस ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




