Search
Close this search box.

शीतलहर के दृष्टिगत रैनबसेरों, अलाव व गौशालाओं की सघन जांच, 133 कंबलों का वितरण

शीतलहर के दृष्टिगत रैनबसेरों, अलाव व गौशालाओं की सघन जांच, 133 कंबलों का वितरण

Share this post

कुशीनगर : जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर द्वारा दिये गए निर्देश के क्रम में आज शीतलहर के दृष्टिगत जनपद में संचालित रैनबसेरे, अलाव व गौशालाओं के सम्बन्ध में समस्त उपजिलाधिकारी द्वारा जांच करायी गयी, जनपद के कुल 13 निकायों में 15 रैनबसेरा संचालित है, सक्रिय 15 रैनबसेरे में कल रात्रि में कुल 32 लोग रूके हुए थे।

रैनबसेरे में महिला एवं पुरूश के लिए अलग-अलग ठहरनें हेतु उचित प्रबन्ध जैसे-शौचालय व स्नानागार, स्वच्छ क्लोरीनयुक्त स्वच्छ पानी, प्रकाश की व्यवस्था मेडिकल सुविधा महिला/बच्चों एवं किशोरियों की सुरक्षा व्यवस्था प्रर्याप्त मात्रा में कम्बल व गद्दे एवं विस्तर की व्यवस्था सहित सभी आधारभूत सुविधाए उपलब्ध हो।

जिलाधिकारी द्वारा समस्त उपजिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि कोई भी व्यक्ति सड़को पर कोई सोया हुआ न मिले। जनपद में समस्त चैराहो व बसस्टैण्ड व रेलवे स्टेशन पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित हो।

शीतलहर के दृष्टिगत रैनबसेरों, अलाव व गौशालाओं की सघन जांच, 133 कंबलों का वितरण

साथ ही मा0जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में कम्बल वितरण हेतु समस्त उपजिलाधिकारी को निर्देशित कर दिया गया है। तहसील पडरौना में 125 व तहसील कप्तानगंज में 08 कम्बलों की वितरण किया गया है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]