कसया कुशीनगर : सोमवार को बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुशीनगर में आज म्यांमार के मुख्य अतिथि रंगून के अलोडाव्प्यि धम्मचारिया विश्वविद्यालय डॉ० न्यानिसारा सितागु सियादो और भारत में म्यांमार के राजदूत उ जा ऊ के द्वारा भिक्षु ज्ञानेश्वर स्मृति द्वार का लोकार्पण किया गया।
ज्ञातव्य है कि भंते ज्ञानेश्वर ने महाविद्यालय में इस द्वार को बड़े मनोयोग से बनवाया था और आज अपने जन्मदिन के अवसर पर इसके लोकार्पण की बात पहले से ही तय कर दी थी।
इस अवसर पर अपने संबोधन में भंते न्यानिसारा सितागु ने कहा कि भगवान बुद्ध ने शिक्षा के मार्ग को विश्व के कल्याण का सबसे सहज मार्ग माना है। इसलिए शिक्षा संस्थाओं की शैक्षिक समृद्धि से संसार के कल्याण का मार्ग खुलता है।
भारत में म्यांमार के राजदूत उ जा ऊ ने कहा कि भदंत ज्ञानेश्वर जी का शिक्षा के प्रति बहुत लगाव था। उन्होंने इसके लिए सदैव सेवा भाव रखा। महाविद्यालय में अच्छे शैक्षणिक माहौल ही उनके लिए पवित्र श्रद्धांजलि होगी।
अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव सरदार वीरेंद्र सिंह अहलूवालिया ने महाविद्यालय से गुरु जी के जुड़ाव की चर्चा की।

धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर विनोद मोहन मिश्र ने दिया। इस दौरान पूर्व विधायक रजनी कांत मणि त्रिपाठी, भंते नंदरतन थेरो, भंते महेंद्र, पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर अमृतांशु शुक्ल , प्रो वीरेंद्र कुमार, प्रो राजेश कुमार सिंह, प्रो गौरव तिवारी, प्रो सत्येंद्र गौतम, डॉ निगम मौर्य, शिक्षक संघ अध्यक्ष, डॉ० सौरभ द्विवेदी, डॉ० बीना कुमारी, डॉ० त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, डॉ० पारसनाथ, डॉ० कृष्ण कुमार जायसवाल, डॉ० राजीव राय सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र उपस्थित थे।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




