Search
Close this search box.

Zaidpur में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

IndependenceDay2026

Share this post

इमामुद्दीन

जैदपुर बाराबंकी : देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज ज़ैदपुर नगर पंचायत कार्यालय में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

IndependenceDay2026

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों में उत्साह और देशभक्ति का जज्बा भर दिया।

IndependenceDay2026

इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अलीम ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को आगे भी इसी तरह मेहनत और लगन के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

IndependenceDay2026

कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अलीम ने स्वतंत्रता दिवस की सभी जैदपुरवासियों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

IndependenceDay2026

रंगारंग कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया और ‘भारत माता की जय’के नारों से वातावरण गूंज उठा।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]