कन्नौज : यातायात कमांड सेंटर में उपकरणों के बारे में दी गई जानकारी . शासन द्वारा दिए गए आदेश के क्रम में 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है
जिसके अंतर्गत पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार,अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकार यातायात प्रियंका वाजपेई के प्रवेक्षण में पुलिस लाइन स्थित यातायात कमांड सेंटर कन्नौज पर यातायात पुलिस में तैनात कर्मचारी गणों को यातायात प्रभारी रवि शंकर त्रिपाठी द्वारा यातायात व्यवस्था में प्रयोग किए जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों जैसे बाड़ी वॉर्न कैमरा,स्पीड रडार गन,ब्रीथ एनालाइजर, डेसीबल मीटर,ई-चालानी प्रक्रिया,क्री टार्च, व अन्य उपकरणों के बारे में जानकारी दी गई

साथ ही शासन के निर्देश के क्रम में यातायात पुलिस में नियुक्त उत्कृष्ट कार्य करने वाले उप निरीक्षक यातायात अरशद अली,मुख्य आरक्षी मनोज कुमार,प्रमोद कुमार एवं आरक्षी प्रद्युम्न बैसला को प्रभारी यातायात द्वारा माला पहना कर सम्मानित किया गया।उत्कृष्ट कार्य करने के कारण सम्मान पाकर कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे।इस मौके पर टीएसआई राम प्रताप सिंह,टीएसआई रवि नंदन माथुर,जितेन्द्र,दीपक यादव,आनंद यादव,मनोज कुमार तथा यातायात के अन्य कर्मचारी गण भी उपस्थित रहे।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




