लखनऊ : प्रीमियम बाथ फिटिंग्स और सैनेटरीवेयर क्षेत्र में सक्रिय जल बाथ फिटिंग्स ने अभिनेत्री वामिका गब्बी को अपना आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
कंपनी ने इस साझेदारी के साथ अपनी नई डिजिटल ब्रांड फिल्म भी पेश की। ब्रांड के मुताबिक, यह पहल देशभर में अपनी पहचान मजबूत करने और आधुनिक डिजाइन व गुणवत्ता को प्राथमिकता देने वाले नए दौर के उपभोक्ताओं से जुड़ने की रणनीति का हिस्सा है।
जल बाथ फिटिंग्स के डायरेक्टर मार्केटिंग सिद्धांत कपूर ने कहा कि वामिका ब्रांड के गुणवत्ता, खूबसूरती और आत्मविश्वास जैसे मूल्यों से मेल खाती हैं।
उन्होंने नई साझेदारी को लेकर उत्साह जताया। डिजिटल फिल्म में राहुल और प्रिया नामक शहरी दंपती की कहानी के माध्यम से खरीदारी के दौरान सामने आने वाली पसंद और बजट की दुविधाओं को रोचक अंदाज में दिखाया गया है।
कहानी में महंगी कॉफी से लेकर सोफा और स्पीकर तक के उदाहरणों के जरिए यह बताया गया है कि बेहतर डिजाइन और उचित कीमत के बीच संतुलन संभव है।
डायरेक्टर विवेक कपूर के अनुसार, कंपनी भारतीय घरों में प्रीमियम बाथरूम डिजाइन को लेकर सोच को नया आयाम देने की दिशा में आगे बढ़ रही है। वामिका के साथ साझेदारी इसी विजन का हिस्सा है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



