Search
Close this search box.

जूही चावला की सहेली लीना गांधी ने 639 करोड़ में घर खरीदा , चर्चा में

Juhi Chawla's friend Leena Gandhi

Share this post

सूर्य प्रकाश दुबे

मुंबई : जूही चावला की सहेली लीना गांधी पिछले दिनों सुर्खियों में रहीं। उन्होंने मुंबई के वर्ली में 639 करोड़ में एक इमारत में चार फ्लोर खरीदे।

लीना, विट्ठल बालकृष्ण गांधी की पौत्री हैं, जो महात्मा गांधी के करीबियों में से थे। जवाहरलाल नेहरु उन्हें काफ़ी पसंद करते थे , जिनकी वजह से वे 1952 में कांग्रेस सांसद रहे।

वे आज़ादी के पहले मुंबई महानगर पालिका में नगरसेवक भी रहे। मुंबई में टैक्सी को काली पीली करने का आईडिया उन्हीं का था ।

लीना के पति अरविंद तिवारी ( Tewari) IIT कानपुर से पढ़े हैं। यह छोटा सा परिचय इसलिए कि लीना ने इतनी बड़ी राशि में एक संपत्ति खरीदी।

वे एक फार्मा कंपनी की मालिक हैं और दस सबसे अमीर महिलाओं में एक हैं।मुंबई में संपत्ति की कीमत अथाह है। दो तरह की मुंबई है, जहाँ अवैध झोपड़े और सैकड़ों करोड़ के फ्लैट भी हैं।

सही मायनों में देश के रईस मुंबई में रहते हैं। दिल्ली या अन्य शहरों में अमीर लोग होंगे, पर रईस तो मुंबई में ही रहते हैं।

जैसे पश्चिम में लंदन, तो पूरब में मुंबई।लेकिन यह तभी तक है, जब तक यहां मराठी संस्कृति जीवंत है। “बीमारू” संस्कृति से खतरा बना हुआ है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

Leave a Comment