Search
Close this search box.

फाजिलनगर में कवि सम्मेलन व पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित

फाजिलनगर में कवि सम्मेलन व पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित

Share this post

फाजिलनगर कुशीनगर : जनपद के फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र से निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके वरिष्ठ कवि व साहित्यकार नन्दलाल विद्रोही के तत्वावधान में रविवार को फाजिलनगर स्थित जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में भव्य कवि सम्मेलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में साहित्य, पत्रकारिता और समाजसेवा के क्षेत्र से जुड़े सैकड़ों लोगों ने सहभागिता की। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

इसके पश्चात देश-प्रदेश से आए कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक सरोकार, देशभक्ति, किसान, मजदूर और समसामयिक विषयों पर काव्य पाठ किया, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा। कवि सम्मेलन के दौरान तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा प्रांगण गूंज उठा।

इस अवसर पर पत्रकारों, कवियों, साहित्यकारों एवं समाजसेवियों को अंग वस्त्र भेंट कर तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नन्दलाल विद्रोही ने कहा कि साहित्य और पत्रकारिता समाज का आईना हैं।

दोनों की भूमिका लोकतंत्र को मजबूत करने और सामाजिक चेतना को जागृत करने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से साहित्यकारों और पत्रकारों को नई ऊर्जा मिलती है

तथा समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण अंचल में इस तरह के साहित्यिक आयोजनों से युवा पीढ़ी को साहित्य से जोड़ने में मदद मिलती है।

फाजिलनगर में कवि सम्मेलन व पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित

उन्होंने नन्दलाल विद्रोही के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज को जोड़ने का यह कार्य प्रेरणादायक है। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र व साहित्य प्रेमी मौजूद रहे। अंत में आयोजक द्वारा सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया और कार्यक्रम का समापन हुआ।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]