कानपुर बैकुंठपुर : Maharana Pratap College में आयुर्वेद दिवस पर सजी ज्ञान संस्कृति प्रदर्शनी . ईश्वरीगंज स्थित महाराणा प्रताप आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में आयुर्वेद दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर परिसर में विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के निदेशक प्रोफेसर आलोक कुमार मिश्रा, प्राचार्य डॉ. पटेल और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. मनीष कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर की।
कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. नितिन अवड़िया भी मौजूद रहीं। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों ने आयुर्वेद के सिद्धांतों को रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से सामने रखा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में क्लासिकल डांस के जरिए त्रिदोष, दिनचर्या और ऋतुचर्या की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने आयुर्वेदिक आहार को लेकर पथ्य-अपथ्य, मिलेट्स तथा मौसम के अनुसार भोजन पर व्यावहारिक प्रस्तुति भी दी।
कॉलेज परिसर में औषधीय पौधों, पंचकर्म उपकरणों, घरेलू औषधियों और आयुर्वेद आधारित मॉडल के स्टॉल लगाए गए। कलाकृतियों की प्रदर्शनी और संक्षिप्त कार्यशाला भी आकर्षण का केंद्र रही।
कार्यक्रम में डॉ. सुमित पांडे, डॉ. राहुल, डॉ. जमुना, डॉ. बिमला, डॉ. प्रियंका सहित मेडिकल ऑफिसर और पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहा।
समापन अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष गौरव भदौरिया ने आयुर्वेद को जीवनशैली से जुड़ी परंपरा बताते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार की प्रतिबद्धता जताई। अंत में विद्यार्थियों ने मरीजों और अतिथियों को घरेलू आयुर्वेदिक औषधियां वितरित कीं।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।





