Search
Close this search box.

Krishna Kadam दादासाहेब फाळके पुरस्कार 2026′ से सम्मानित

Krishna Kadam Award

Share this post

मुंबई : Krishna Kadam दादासाहेब फाळके पुरस्कार 2026′ से सम्मानित . भारत देश की जानी मानी संस्था डी-पिटा चैरिटेबल ट्रस्ट और फिल्मोरा मीडिया नेटवर्क के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इंडियन टेलिविजन अवॉर्ड 2026 समारोह में कदम कृष्णा वैद्यकीय मदत कक्ष के संस्थापक कृष्णा कदम को ‘दादासाहेब फाळके पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किया गया।

उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में किए गए उल्लेखनीय सामाजिक एवं स्वास्थ्य सेवा कार्यों के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। बता दें कि भारतीय सिनेमा के जनक स्वर्गीय दादासाहेब फाळके के नाम पर दिया जाने वाला यह प्रतिष्ठित पुरस्कार फिल्म, समाज सेवा, खेल तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है।

रायगढ़ जिले के पोलादपुर तहसील के ओंबली गांव के निवासी कृष्णा कदम ने कोरोना महामारी के बाद ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को चिकित्सा संबंधी सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कदम कृष्णा वैद्यकीय मदत कक्ष की स्थापना की।

इस संस्था के माध्यम से वे जरूरतमंद मरीजों को अस्पतालों में बेड उपलब्ध कराने, रक्त की व्यवस्था करने, आर्थिक सहायता दिलाने तथा दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ-पैर उपलब्ध कराने जैसे अनेक सेवाभावी कार्य कर रहे हैं।

28 जून 2026, रविवार को विले पार्ले में आयोजित भव्य पुरस्कार समारोह में अभिनेत्री उल्का गुप्ता, क्रिकेटर सुधीश नायर, अभिजीत राणे, सलीम जैदी, सम्राट सोनी सहित फिल्म, खेल और सामाजिक क्षेत्र की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति में कृष्णा कदम को यह सम्मान प्रदान किया गया।

Krishna Kadam Award

इस उपलब्धि से रायगढ़ जिले और पोलादपुर तहसील का गौरव बढ़ा है। उनके सम्मान पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और नागरिक संगठनों की ओर से उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]