Search
Close this search box.

चेंबूर में ‘के एंड के लीगल’ फर्म का शुभारंभ

चेंबूर में ‘के एंड के लीगल’ फर्म का शुभारंभ 

Share this post

मुंबई : न्याय की तलाश में भटकने वाले आम नागरिकों को कानूनी सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से चेंबूर के कलेक्टर कॉलोनी क्षेत्र में “के एंड के लीगल एसोसिएट्स एलएलपी” फर्म की स्थापना की गई है।

यह फर्म कानून के विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों युवा वकील, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी, इनकम टैक्स / जीएसटी / कस्टम्स विशेषज्ञ और प्रशासनिक क्षेत्र का अनुभव रखने वाले अधिकारियों के संयुक्त प्रयास से शुरू की गई है।

इस फर्म का शुभारंभ सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता रवि अडसुरे के प्रमुख अतिथि रूप में तथा महाराष्ट्र राज्य सहकारी गृहनिर्माण एवं अपार्टमेंट फेडरेशन के विशेषज्ञ संचालक और अधिवक्ता श्रीप्रसाद परब के विशेष अतिथि रूप में संपन्न हुआ।

समाजसेवक एवं विकासक प्रविण तलरेजा और चंदन तलरेजा के मार्गदर्शन में स्थापित इस फर्म में भागीदार के रूप में अधिवक्ता करण तलरेजा और अधिवक्ता करीना तलरेजा कार्यरत रहेंगे।

फर्म की टीम में सहकार क्षेत्र के अनुभवी और सेवानिवृत्त अधिकारी डॉ. ज्ञानेश्वर डोंगरे, जीएसटी एवं सीमाशुल्क के मुख्य सलाहकार सुभाष वर्षेणे, फौजदारी कानून विशेषज्ञ एवं पूर्व पुलिस अधिकारी अधिवक्ता मुरलीधर कर्पे, सेवानिवृत्त सह-निबंधक (सहकारी संस्था) नरेंद्र निकम और स्थापत्य विशेषज्ञ प्रकाश मिरचंदानी भी शामिल हैं।

उद्घाटन समारोह में बोलते हुए अधिवक्ता रवि अडसुरे ने कहा कि न्यायालयों में कई मामले वर्षों तक लंबित रहते हैं। ऐसे में, मध्यस्थता (Mediation) और काउंसलिंग के माध्यम से न्यायालय में जाने से पहले “के एंड के लीगल एसोसिएट्स एलएलपी जैसी फर्मों का सहयोग लेना नागरिकों के लिए अधिक उपयोगी साबित हो सकता है।

उन्होंने सुझाव दिया कि फर्म के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता निशुल्क उपलब्ध कराई जाए, जिससे सामाजिक जिम्मेदारी भी निभाई जा सके।

अधिवक्ता श्रीप्रसाद परब ने अपने भाषण में कहा कि वर्तमान समय में मुंबई में री-डेवलपमेंट (पुनर्विकास) के चलते रियल एस्टेट क्षेत्र में कानूनी सेवाओं की भारी आवश्यकता है।

के एंड के लीगल एसोसिएट्स एलएलपी” इस दिशा में उत्कृष्ट कार्य कर सकती है और युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। इस अवसर पर सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्री हरनाम सिंह ने भी मार्गदर्शन दिया।

चेंबूर में ‘के एंड के लीगल’ फर्म का शुभारंभ 

कार्यक्रम में मा. जिला उपनिबंधक दीपक खांडेकर, अधिवक्ता सिद्धेश बिरादार, उद्योगपति मकसूद बेग सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]