Search
Close this search box.

हल्की बारिश ने गर्मी घटाई, धान रोपाई को मिली नई रफ्तार।

Light rain

Share this post

मसौली बाराबंकी : बीते दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही हल्की बारिश ने क्षेत्रवासियों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत दिलाई है। बुधवार सुबह से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली।

पिछले लगभग दो महीनों से पड़ रही तेज धूप और भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित था। ऐसे में हल्की बारिश ने तापमान में गिरावट लाकर लोगों को राहत का एहसास कराया। बारिश का सबसे अधिक लाभ किसानों को मिला है।

Light rain

धान की रोपाई की तैयारी कर रहे किसानों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। उनका कहना है कि समय पर हुई बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है जिससे धान की रोपाई का कार्य तेजी से शुरू किया जा सकेगा और सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी कम होगा।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।