कन्नौज : Tala Bada Hadsa चलती कार बनी आग का गोला . बेला की ओर से तिर्वा की ओर आ रही एक कार अचानक आग लगने के बाद उन पर सवार लोगों में हड़कंप मच गया।
चंद मिनट बाद ही आग जलकर राख का ढेर बन गई। जानकारी के मुताबिक बीती देर रात एक कार सवार लोग औरैया की ओर से तिर्वा की ओर आने के लिए रवाना हुए थे।
जैसे ही कार सवार तिर्वा कोतवाली के अहेर गांव के निकट पहुंचे, इसी दौरान कार में तेज धुएं के साथ चिंगारी निकलने लगी। अनहोनी घटना को भांप जहां कार सवार लोग तुरंत ही कार को रोककर बाहर निकल आए और घटना को लेकर कुछ सोच समझ पाते इससे पहले ही कार में तेज आग लग चुकी थी।
देखते ही देखते आग के बवंडर ने कार को राख का ढेर बन दिया। मामले की सूचना पर दमकल की टीम और स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची।

जिसके बाद दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि, कार सवारों के घटना के तुरंत बाद बाहर निकल आने से बड़ा हादसा टल गया। बताया गया है कि, कार ठठिया थाना क्षेत्र की है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



