Search
Close this search box.

इन्द्रा डैम किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी: हत्या का आरोप, तीन नामजद | Lucknow Murder News

indira dam lucknow murder

Share this post

अमन मिश्रा
———–

परिजनों ने लगाया जाम, पुलिस समझौते के बाद हुआ अंतिम संस्कार

बाराबंकी! जनपद के ग्राम बबुरिहा निवासी 22 वर्षीय विशाल यादव की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। परिजनों ने विशाल की हत्या कर दुर्घटना का रूप देने का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए तीन युवकों – अनीस, हिमांशु और चाहत यादव को नामजद किया है। परिजनों के अनुसार 1 दिसंबर को दोपहर करीब 12 बजे ये तीनों युवक मोटरसाइकिल पर आए और विशाल को घर से बुलाकर ले गए।

indira dam lucknow murder

देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन आरोपियों के फोन बंद मिले। रात लगभग 9 बजे हिमांशु के भाई सुशील का फोन आया कि इन्द्रा डैम के पास एक लावारिस शव पड़ा है। मौके पर पहुँचे परिजनों ने शव की शिनाख्त विशाल यादव के रूप में की। परिजनों का दावा है कि हत्या के बाद शव को डैम किनारे फेंककर हादसे का रूप देने की कोशिश की गई।

थाने में तहरीर देने के बावजूद मुकदमा दर्ज न होने से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने मंगलवार शाम आलापुर के पास सड़क जाम कर दिया, जिससे घंटों जाम लगा रहा। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी, सीओ सिटी संगम कुमार व कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुँचे। लंबी वार्ता के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का मुकदमा पंजीकृत करने का आश्वासन दिया।

इसके बाद परिजन शांत हुए और देर रात विशाल यादव का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, रिपोर्ट आते ही उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है।

Mohd Asif
Author: Mohd Asif

Mohd Asif is a Social-political and tech journalist, Urdu poet, and digital strategist with 10+ years of experience. He writes for Business Universe PR on AI, startups, and innovation in business. He’s also a published author and helps brands grow online. Areas of Expertise: Artificial Intelligence & Automation Startup Ecosystem & Innovation Digital Marketing & Lead Generation SOE Technology’s Social Impact "I write to decode technology, inform business, and empower ideas." 🔗 Connect on LinkedIn Areas of Expertise: Artificial Intelligence & Automation Startup Ecosystem & Innovation Digital Marketing & Lead Generation SOE Technology’s Social Impact I write to decode technology, inform business, and empower ideas.

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]