कुशीनगर। लग्जरी कार भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद” कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात पुलिस को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी।
गश्त के दौरान पुलिस ने एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, बरामद शराब और लग्जरी वाहन की कुल कीमत लगभग 9 लाख रुपये आंकी गई है।जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्र अपनी टीम के साथ रात लगभग 8:30 बजे पटहेरिया-समउर मार्ग पर गश्त कर रहे थे।
उसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हरियाणा से लाई जा रही अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप लग्जरी कार के माध्यम से बिहार पहुंचाई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए हतवा गांव के निकट हनुमान मंदिर के पास चेकिंग अभियान शुरू कर दिया।
कुछ ही देर में दिल्ली नंबर की एक लग्जरी कार तेज गति से समउर की दिशा में आती दिखाई दी। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो चालक ने रफ्तार और बढ़ा दी, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रोका और चालक को हिरासत में ले लिया।
जब कार की तलाशी ली गई तो उसकी डिग्गी से 185 शीशी (750 एमएल) हरियाणा निर्मित रॉयल ग्रीन व्हिस्की बरामद हुई।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नियामत के रूप में हुई है, जो कि लखीमपुर खीरी जिले के नीमगांव थाना अंतर्गत बरई टांडा गांव का निवासी है।
प्रारंभिक पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह यह शराब हरियाणा से लेकर बिहार के गोपालगंज जिले में सप्लाई करने जा रहा था।
प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई को पुलिस द्वारा शराब तस्करी पर कसी गई एक बड़ी नकेल के रूप में देखा जा रहा है। कुशीनगर पुलिस की तत्परता से एक और गैरकानूनी नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




