Search
Close this search box.

Madhya Pradesh प्रभारी ने परिजनों से मिलकर साझा किया दुःख का पल

Madhya Pradesh

Share this post

बलरामपुर : Madhya Pradesh प्रभारी ने परिजनों से मिलकर साझा किया दुःख का पल . भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश प्रभारी, उत्तर प्रदेश विधान परिषद एमएलसी सदस्य एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ० महेंद्र सिंह ने अपने बलरामपुर प्रवास के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हनुमंत सिंह के शारदा कुंज स्थित आवास पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान डॉ० महेंद्र सिंह ने स्वर्गीय हनुमंत सिंह के भाई शिवप्रताप सिंह, पुत्र अखिलेश सिंह गुड्डू सहित अन्य परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।इससे पूर्व जनपद की सीमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ० महेंद्र सिंह का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Madhya Pradesh

स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह गुड्डू, विनय मिश्र, जिला उपाध्यक्ष आद्या सिंह पिंकी, जिला महामंत्री डॉ० अजय सिंह पिंकू, जिला महामंत्री बिंदु विश्वकर्मा, डीपी सिंह बैस, जिला मंत्री ललिता तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सुधा पांडेय, जिला महामंत्री साधना पांडेय, गौरव मिश्र सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]